क्रॉस फायरिंग में अंतर्राज्यीय चोरी करने वाले गिरोह के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

CRIME UP Special News

बुलंदशहर (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर मे तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18/19-12-2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम काला आम चौराहे पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में मामूर थी कि उसी समय एक बाइक पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जिनको रूकने का इशारा किया गया तो बदमाश बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो डेरी फ्लाई ओवर को पार करते हुए कुछ दूरी पर वलीपुरा नहर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जिसकों गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा जिसको पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग कर कुछ समय पश्चात आत्मरक्षार्थ फायरिंग कर घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार/घायल बदमाशों की पहचान 1. मनीष पुत्र मानसिंह निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद 2. अरविन्द पुत्र सुरेन्द्र निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई हैं। जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा  कि बदमाश शातिर किस्म के चोर/लुटेरे हैं | जो थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं-1015/22 धारा 420/379 भादवि व मुअसं-1096/22 धारा 420/379 भादवि में वांछित चल रहे थे |

बदमाश मनीष तेलंगाना राज्य में पंजीकृत मुकदमों में भी लगातार वांछित चल रहा था।

 

अभियुक्तों के पास से अवैध अस्लाह व थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मुकदमों से सम्बन्धित 1,05,000/- रूपये बरामद किये गये हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

1-            मनीष पुत्र मानसिंह निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद।

2-            अरविन्द पुत्र सुरेन्द्र निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद।

बरामदगी-

1-            02 तमंचा 315 बोर मय 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस।

2-            चोरी से सम्बन्धित 1,05,000/- रूपये।

3-            01 बजाज पल्सर बाइक (यूपी 13 एपी 0212)

*गिरफ्तार अभियुक्ततो का आपराधिक इतिहास लगभग आधा दर्जन से अधिक मुक़दमे दर्ज है |

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर अग्रिम वैधानिक कार्यावाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा।

Reported By :- Satyaveer

Published By :- Vishal Mishra