भाजपा का प्रदर्शन पाकिस्तान के विदेश मंत्री का फूंका पुतला

UP Special News राजनीति

औरैया (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में देश भर में पाकिस्तान के विदेश मंत्री को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है | उनके पुतले को जूते की माला पहनाकर शहर – शहर में जुलूस निकाला जा रहा है और पुतला दहन किया जा रहा है |

 

औऱया जिले में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी व अमर्यादित भाषा के विरोध में प्रर्दशन किया गया।

जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा के नेतृत्व में शहर के शहीद पार्क से लेकर सुभाष चौराहे तक जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

 

कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई और सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी सुभाष चौराहे पर बिलावल भुट्टो को बर्खास्त और पाकिस्तान से माफी मांगने की बात को लेकर बात कही।

 

Reported By :- Arun Bajpayee

Published By :- Vishal Mishra