आज है अभिनेत्री नीतू कपूर का जन्मदिन …

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत): 70 के दशक की चुलबुली अभिनेत्री नीतू सिंह आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू अपने समय की बेहतरीन  अभिनेत्रीयो में से एक मानी जाती थी। 8 साल की उम्र से फिल्मों में काम करने वालीं नीतू सिंह का असली नाम हरनीत कौर सिंह है। 15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने फिल्म ‘रिक्शावाला’ से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

वैसे तो नीतू सिंह ने बॉलीवुड के कई अभिनेताओ के साथ हिट फिल्में दी, लेकिन हर किसी को ऋषि कपूर के साथ ही नीतू की जोड़ी पसंद आईं।  फिल्म ‘बॉबी’ की शूटिंग के दौरान ऋषि ने पहली बार नीतू को देखा था। ऋषि कपूर को उनकी सादगी बहुत पसंद आई थी। ऋषि और नीतू पहली बार फिल्म ‘जहरीला इंसान’ में नजर आए थे। आगे चलकर दोनों ने शादी कर ली और लाइफ  पार्टनर बन गए। करियर के शुरुआती दिनों में लगातार कई सारी फ्लॉप फिल्में  देने वाली नीतू सिंह ने ‘यादों की बारात’ फिल्म में डांसर का अभिनय निभाया था।

इस फिल्म का गाना ‘लेकर हम दीवाना दिल’ सुपरहिट हुआ और नीतू को कई फिल्मों  में मुख्य रोल मिला। वही एक बात बहुँत ही कम लोग जानते है कि ऋषि कपूर के लिए  नीतू कपूर को बहुँत पापड़ बेलने पड़े थे। जब वो वह महज 17 साल की उम्र की थी तो उन्होंने ऋषि कपूर को अपना दिल  दे बैठी थीं। जिसके कारण कई बार उन्हें अपनी मां से डांट के साथ-साथ मार भी  खानी पड़ी थी। लंबे टाइम बाद नीतू कपूर की मां ने ऋषि कपूर से उनके रिश्ते को सहमति दे दी थी।

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की इंगेजमेंट भी बड़े ही मजेदार तरीके से हुई थी। दोनों एक शादी में दिल्ली आए हुए थे। इस खास मौके पर  ऋषि कपूर ने अपनी बहन से अंगूठी लेकर नीतू को पहना दी । वहीं नीतू  ने एक फिल्‍म डायरेक्‍टर की अंगूठी ऋषि कपूर को पहनाई। जिसके बाद महज 21 साल की उम्र में ही नीतू कपूर खानदान की बहू बन गई थीं। नीतू कपूर को हिंदी सिनेमाजगत में 53 साल हो गए हैं। नीतू कपूर ने बॉलीवुड में बतौर बाल कलाकार एंट्री ली थी और पहली फिल्म 1966 में आई ‘सूरज’  थी।

इसके अलावा ‘दस लाख’, ‘वारिस’ और ‘पवित्र पापी’ जैसी कई फिल्में की। शादी के 26 साल बाद नीतू कपूर साल 2009 में लव आजकल से फिल्मों में वापसी की। जिसके बाद अपने बेटे रणबीर कपूर की फिल्म ‘बेशरम’  में नजर आईं थीं। लेकिन आज अपने परिवार के लिए एक नॉर्मल लड़की की तरह फिल्मों से कोसों दूर हो गई। हमारे  जनमत न्यूज़ परिवार की तरफ़ से   नीतू कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|