किंग खान की बेटी का “सुहाना” का है जन्मदिन

किंग खान की बेटी “सुहाना” का आज है जन्मदिन

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत). बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान की की बेटी सुहाना खान अपने करियर को ले कर बॉलीवुड में आने के लिए पूरी तरह तैयार है| वही आज सुहाना अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। अभी तक सुहाना की  बॉलीवुड एंट्री की कई बातें होती रही हैं, लेकिन अब लगता है सुहाना खान ने पूरी तैयारी के साथ बॉलीवुड में एंट्री का मन बना लिया है| सुहाना का ड्रेसिंग सेंस और उनका लुक अक्सर सोशल मीडिया में वायरल होता रहता है।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आजकल लंदन में पढ़ रही हैं लंदन जाने से पहले वो भी मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में थीं।  सुहाना स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी रखती हैं। सुहाना खान पॉप सिंगर जेन मलिक की बहुत बड़ी फैन हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि सुहाना खान बहुत अच्छी राइटर भी हैं। सुहाना को बेस्ट स्टोरी के लिए कथा नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी जल्दी में ‘Ask Me’ सेशन के दौरान सुहाना खान ने इस बात का खुलासा किया कि वे  साउथ कोरियन पॉप सिंगर Kim Jun-Myeon को डेट करना चाहती हैं। सुहाना के इस खुलासे के बाद खबर इतनी वायरल हो गई हर तरफ सुहाना और किम की ही चर्चा हो रही है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी ग्लैमरस फोटोज की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। साल 2018 में उनके बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा भी जोरो पर थी।

हालही में अपने कॉलेज के इवेंट में सुहाना खान भी शामिल हुई थीं। इस दौरान एक प्ले में सुहाना खान ने लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया था। सुहाना अपने भाई के साथ एक्टिंग के एक शॉर्ट कोर्स करने की तैयारी कर रही हैं| अपने एक्टिंग करियर पर सुहाना ने कहा, ‘मैंने कभी इसके बारे में फैसला नहीं किया था| मैं शुरुआत से ही धीरे-धीरे इस दिशा में बढ़ रही थी| लेकिन मेरे मम्‍मी-पापा को यह ऐहसास तब हुआ जब उन्‍होंने मेरा पहला परफॉर्मेंस देखा| हमारी ओर से सुहाना खान को  जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ !!!!!