कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए… भाजपा विधयाको को दे रही है 50 करोड़ ?…

राजनीति

राजनीति (जनमत) :- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा नेता राज्य में कांग्रेस की सरकार गिराना चाहते हैं। भाजपा नेताओं के कांग्रेस के 10 विधायकों के पास फोन आए हैं, जिसमें उन्हें पैसा और पद देने का प्रलोभन दिया गया। लेकिन, मुझे अपनी पार्टी के विधायकों पर पूरा भरोसा है।  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि एग्जिट पोल मनोरंजन का जरिया है। भाजपा उस पर जश्न मना रही है। सोशल मीडिया पर भी इसे घोटाला बताया जा रहा है।

आपको बता दे की 23 मई को नतीजे सबके सामने आ जाएंगे। वहीं, फ्लोर टेस्ट पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए इस तरह की मांग कर रही है। हम पिछले 4 महीने में 4 बार फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर चुके हैं। अगर अभी भी भाजपा ये चाहती है तो हम एक बार फिर बहुमत साबित कर देंगे। इससे पहले प्रदेश सरकार में मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने भी भाजपा नेताओं पर 50 करोड़ रुपए देकर कांग्रेस विधायकों को खरीदने की पेशकश का आरोप लगाया था।