‘रण’ के ‘वीर का किरदार निभाएगे ‘रणवीर’

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत) सैम मानेकशॉ एक ऐसे जवान थे जिनकी बहादुरी और साहस की वजह से वो  भारतीय सेना के पहले ऐसे जनरल बने जिनको प्रमोट कर  फील्ड मार्शल की रैंक दे दी गई थी। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मोग्राफी में एक और शानदार फिल्म जोड़ी है मेघना गुलज़ार की सैम मानिकशॉ के साथ। इस फिल्म में रणवीर सिंह फील्ड मार्शल सैम मानिकशॉ के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म बायोपिक ना होकर, केवल उनकी ज़िंदगी पर आधारित होगी। जब इंदिरा गांधी ने सैम मानेकशॉ से कहा कि क्या आप युद्ध के लिए तैयार हो तो उन्होंने ने कहा कि आई एम ऑलवेज रे़डी स्वीटी। 

सैम मानिकशॉ, 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में , भारतीय सेना के आर्मी स्टाफ के चीफ थे। इसके बाद उन्हें फील्ड मार्शल की रैंक के लिए प्रमोट किया गया। मैनिकशॉ भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। मानेकशॉ की सर्विस 1934 से 2008 तक थी. जिसमें उन्होंने दूसरे वर्ल्ड वॉर, 1962 के भारत-चाइना वॉर, 1965 के भारत-पाकिस्तान वॉर और 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर में हिस्सा लिया. भारत-चाइना वॉर और उसके बाद की सारी लड़ाइयों मानेकशॉ की लीडरशिप में लड़े गए थे|


अभी जल्दी में जैसे ही पुलवामा और विंग कमांडर अभिनंदन पर फिल्में बनने की खबरें आईं, फैन्स ने तुरंत ही डिमांड रखी कि वो रणवीर सिंह को अभिनंदन की भूमिका में देखना चाहेंगे। ऐसे में देखना है कि फैन्स उन्हें चीफ मार्शल की भूमिका में देखकर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। वे इन दिनों फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त है।

उनके फैंस चाहते हैं कि, वो सैम मानेकशॉ की बायोपिक पर काम करें। फैंस का कहना है कि सैम मानेकशॉ के किरदार में रणवीर सौ प्रतिशत फिट बैठेंगे क्योंकि रणवीर का लुक काफी कुछ सैम मानेकशॉ की तरह की है।

ये भी पढ़े-फिल्म ‘कलंक’ में आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक रिलीज