बॉलीवुड के महानायक को मिल चुका है “अनोखा ख़िताब”….

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत):- बॉलीवुड के बेताज् बादशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को 2019 का दादा साहेब फाल्के अवार्ड  दिया जाएगा। हिन्दी सिनेमा में 40 वर्ष से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। इसीलिए सदी के महानायक सभी के दिलो पर राज करते हैं और हर दौर का दर्शक उन्हें टकटकी लगाकर देखता है|

वैसे तो बिग बी को दुनियाभर में कई खिताब दिए गए हैं। मगर एक खिताब ऐसा है जो किसी भारतीय ने नहीं बल्कि फ्रांसिसी फिल्मकार ने दिया है। जिसके बारे मै आज तक किसी को नहीं पता आज हम अप को उस खिताब के बारे मै बता रहे है| बकौल फ्रांसिसी फिल्मकार फ्रांसिस ट्रेफॉल्ट ने कहा था कि ‘अमिताभ बच्चन ‘वन मैन इंडस्ट्री’ हैं। भारतीय फिल्मों पर उनका एक तरफा प्रभाव है। हिन्दी सिनेमा में इनसे बड़ा कोई कलाकार नहीं है जिसने दुनिया में अपना प्रभाव छोड़ा हो।

वही अमिताभ बच्चन ने  हॉलीवुड में अपना पहला डेब्यू वर्ष 2013 में फिल्म ‘द ग्रेट गेट्सबाय’ से किया था। महानायक अमिताभ बच्चन को इस वर्ष के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना  गया है। इस मौके पर अभिनेता से लेकर राजनेता तक ने बिग बी को शुभकामनाएं दीं। अमिताभ बच्चन ने कम से कम दो पीढ़ियों को अपने अभिनय से प्रभावित किया है और वो अभी भी अपने करियर की दूसरी पारी खेल रहे हैं। जैसे बिना हीरो के फिल्म का कोई रहनुमा नहीं होता उसी तरह बिना अमिताभ के इस जगमाते बालीवुड की कल्पना करना भी बेकार है|

Posted By:- Amitabh Chaubey