इस युवक के कौशल ने देश को किया हैरान….

दिल्ली / एनसीआर मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत): बेली डांसिंग की उत्पत्ति विभिन्न नृत्य शैलियों से हुई है जिनका प्रदर्शन  मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में किया जाता था। बेली नृत्य का प्रदर्शन हमेशा एक मनोरंजन के रूप में किया जाता था| आज हम अप को दिल्ली में रहने वाले बेली डांसर इशान हिलाल के बारे मै बता रहे है| आज 25 साल की उम्र में इशान हिलाल को देश का पहला पेशेवर पुरुष बेली डांसर माना जाता है और साथ मै वो एक फ़ैशन डिज़ाइनर और अच्छे पेंटर भी हैं…

फर्स्ट टाइम उन्हें कीर्ति वर्ष 2017 में मिली जब उन्होंने एक डांस शो पर स्कर्ट पहन कर बेली डांस किया था| वही इशान हिलाल बताते हैं, की मै डांस के ज़रिए अपने भावनाएं स्पष्ट करता हूँ| वही जब मैं दुखी होता हूँ तो खूब नाचता हूँ, जब मैं खुश होता हूँ तो भी खूब नाचता हूँ|

मै डिज़ाइनिंग और नाच के माध्यम से अपनी बात सब के सामने रखता हूँ| कभी भी इशान हिलाल को अपने परिवार का साथ नहीं मिला| उनको अपमानित करने के लिए हिजड़ा, वैश्या जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था| तमाम तिरस्कार के बाद भी इशान हिलाल डांस करते रहें| जब इशान हिलाल  9 क्लास में पड़ते थे तो उन्होंने कत्थक सीखना आरंभ किया|

इशान हिलाल का कहना है की उन्हें बचपन में अभिनेत्री माधुरी दिक्षित को देख डांस करने का शौक हुआ| माधुरी दिक्षित से  प्रेरित होकर मैने कत्थक सीखना शुरू क्या| एक मान्यता यह है कि बेली नृत्य की जड़ें प्राचीन अरब आदिवासी संप्रदायों में प्रजनन की देवी के लिए किये जाने वाले नृत्य के रूप में हो सकती हैं। आज इशान हिलाल एक जाने-माने बेली डांसर हैं और वो दिल्ली में बेली डांसिंग सिखाते हैं|