कुदरत का करिश्मा या फिर चमत्कार

Exclusive News UP Special News

Exclusive News ( जनमत ): ईश्वर की महिमा इंसान से परे है। किसी को वह मां बनने की खुशी से महरूम कर देता है, तो वहीं किसी की झोली में इतनी खुशिया डाल देता है, जो सोच से भी परे होती है। जी हां लखनऊ में एक ऐसी घटना हुई है जिसने सभी को चौका कर रख दिया। दरअसल यहाँ के एक निजी अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म देकर सबको हैरान कर दिया। जन्मे बच्चो में दो लड़के है और दो लड़की है। यही नहीं महिला और उसके सभी बच्चे पूरी तरह ठीक भी है। हैरत अंगेज घटना में लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे है तो कोई इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहा है।

गोण्डा निवासी रेहाना नाम की महिला की शादी के काफी समय बीत जाने के बाद भी उसे बच्चे पैदा नहीं हुए थे। परेशान रेहाना ने कई डाक्टरों से इलाज कराया। नतीजा यह हुआ कि उसे गर्भ धारण हो गया। प्रसव पीणा होने के बाद उसे गोण्डा से लखनऊ में मड़ियांव के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहाँ डाक्टरों ने महिला की जब शुरूआती जाँच की तो यह साफ हो गया कि महिला के गर्भ में चार बच्चे है। इस बात की जानकारी होते ही डॉक्टर और उनकी पूरी टीम अलर्ट हो गई। हॉस्पिटल की डॉक्टर आशा मिश्रा के मुताबिक शाम गर्भवती महिला को शाम 4 बजे हॉस्पिटल लाया गया था। महिला के गर्भ में चार बच्चे थे इसकी जानकारी डॉक्टर को पहले ही हो चुकी थी जिसके चलते बेहद सावधानी से किये ऑपरेशन के जरिये महिला को चार पैदा हुए। डॉक्टर का कहना है कम समय में हुए ऑपरेशन में महिला को ज्यादा तकलीफ भी नहीं उठानी पड़ी। 

janmat-news-exclusive

बच्चों के हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर वैभव जैन ने बताया कि सभी बच्चों का वजन लगभग डेढ़ किलो है और सभी बच्चे स्वस्थ्य हैं। साथ ही उन्होंने यह भी  कहा है कि महिला के घर वालों को सावधानी से बच्चों का ध्यान रखना पड़ेगा। 

महिला के पति जियाउल हक ने बताया कि एक साथ चार बच्चे पाकर वह बेहद खुश है। ऑपरेशन करने वाले डाक्टरों की उसने सराहना की और उन्हें धन्यवाद भी दिया। बता दे कि महिला का पति मुंबई में वेल्डिंग का काम करता है। उसे जब इस  बात की जानकारी हुई तो वह सीधा लखनऊ आ गया था। 

हैरतअंगेज वाकये को कुदरत का करिश्मा कहे या फिर चमत्कार। ये जो भी है लेकिन यह सच जरूर है कि जो महिला सिर्फ एक बच्चे के लिए सालो से तरस रही थी उसकी गोद ईश्वर ने चार बच्चो से भर दी। अब ऐसे में महिला और उसके पति की ख़ुशी का तो कोई ठिकाना नहीं रहा लेकिन इस घटना से ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी सफल ऑपरेशन की अपनी उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे है।