अलग दिखने के लिए पहनें मिनिमल जूलरी

Life Style

लाइफस्टाइल (Janmat News): रोजाना पहने जाने वाली जूलरी हल्की हो तो पहनने में भी आरामदायक होती है और संभालने में भी। मिनिमल जूलरी ऐसी होती है। इनकी खासियत होती है कि इसे किसी भी तरह की ड्रेस के साथ पहना जा सकता है। जानिए किस तरह की मिनिमल जूलरी को रोजाना पहना जा सकता है…

जैसी जरूरत वैसी जूलरी

हल्के एंकलेट

Image result for हल्के एंकलेट

इस तरह के एंकलेट पतले और वज़न में हल्के होते हैं। इन्हें सूट, साड़ी, स्कर्ट के अलावा जींस पर भी पहना जा सकता है। लटकन पसंद नहीं है तो साधारण डोरी की तरह या पत्ते के डिजायन वाले एंकलेट भी ले सकती हैं। आजकल स्टेटमेंट पायल भी आती हैं, जिस पर आपके मिजाज से मेल खाते शब्द लिखे होते हैं। इन्हें चुनकर अपनी पसंद की धाक जमाइए।

डेलिकेट नेकलेस

नाजुक नेकलेस अधिक पसंद किए जाते हैं। इन्हें टॉप, शर्ट, वैस्टर्न और इंडियन ड्रेसेज़ के साथ भी पहना जा सकता है। आजकल लेयर्ड नेकलेस भी काफ़ी चलन में हैं। मानसून और गर्मी के मौसम में इनका काफी प्रयोग किया जाता है।
Image result for डेलिकेट नेकलेस

 

स्टाइलिश ईयर कफ्स

Image result for स्टाइलिश ईयर कफ्स

पूरे कान को ढंकने वाले ईयरकफ्स के बजाय आजकल छोटे कफ्स पसंद किए जाते हैं। इनमें रिंग, यूरोपियन और क्लिप स्टाइल के कफ्स अधिक पसंद किए जाते हैं।

डेकोर रिंग

Related image

साधारण डिजाइन की अंगूठी के बजाय इन दिनों डेकोर रिंग अधिक चलन में हैं। ये कई तरह के शेप में मौजूद हैं। तितली से लेकर पत्ती, फूल और चेहरे की आकृति में भी उपलब्ध हैं।

 

Posted By: Priyamvada M