अमेरिका ने मैक्सिको के प्रवासियों को देश में आने से रोका..

देश – विदेश

देश-विदेश (जनमत) :- विश्व का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका अब अपने देश में प्रवासियों को नहीं आने देना चाहता, जिसके चलते अमेरिका और मैक्सिको की सबसे बड़ी सीमा चौकी पर प्रवासियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई।  यह सीमा खुलने के बाद मैक्सिको से बड़ी तादाद में अवैध प्रवासी अमेरिका में घुसने लगे थे। जब सीमा चौकी से प्रवासियों को रास्ता नहीं मिला तो वे पास ही स्थित एक सूखी नहर को पार कर आने लगे। हालात बिगड़ते देख ट्रम्प प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा बलों ने वहां आंसू गैस के गोले दाग दिए और उन्हें आने से रोक दिया है.

यह भी  पढ़े-लखनऊ महोत्सव हुआ अटलमय….

आपको बता दे की प्रवासियों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। घटना के बाद  कई घंटे तक सीमा को बंद रखना पड़ा। मानवाधिकार संगठनों ने 9 नवंबर के ट्रम्प के इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि अमेरिका में सिर्फ उन्हीं प्रवासियों को पनाह मिलेगी, जो कानूनी तरीके से देश में दाखिल हुए हैं।