इस बार का करवाचौथ है ख़ास……

देश – विदेश

देश – विदेश (जनमत) :- देश में जहाँ एक और दिवाली की तैयारियाँ  चल रहीं हैं  वहीँ दूसरी ओर करवा चौथ की तैयारियों जोरो पर है वहीँ इस त्यौहार में महिलाएं  करवा चौथ के दिन पूरे दिन श्रृंगार और पूजा-पाठ की तैयारी में व्यस्त रहती है और इसके साथ ही अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती है. शाम को चांद के दर्शन कर अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण करेंगी। हलांकि  बदलते  जमाने  के साथ ही अब कई बार यह भी देखने को मिलने लगा है की अपनी पत्नी के साथ ही पति भी व्रत रखने लगे  हैं जिससे वो भी अपनी पत्नी के एहसास को जी सकें.

यह भी पढ़े-उत्तर प्रदेश में पकड़ा गया आईएसआई का जासूस….

आपको बता दे की सुहागिन महिलाएं करवा माता की कथा सुनकर अपने पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलेंगी। इस बार करवा चौथ पर वर्षो बाद एक साथ कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पूरे देश में लगभग इसी समय पर चांद के दर्शन होंगे। व्रत में महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी के साथ करवा माता की पूजा करेंगी। इस बार के करवा चौथ पर राजयोग का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इसके अलावा इस बार सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बनेंगे। वहीँ इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त  5 बजकर 40 मिनट से  शुरू होगा और 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.