उत्तर प्रदेश में पकड़ा गया आईएसआई का जासूस….

UP Special News

बुलंदशहर (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब बुलंदशहर में आईएसआई एजेंट  की गिरफ्तारी हुई. वहीँ इस मामले में  मामले की जानकारी होने पर कई सुरक्षा एजेंसियां बुलंदशहर पहुंच गयी हैं. जानकारी यह भी मिल रही है की उसके पास से आर्मी कैंट का एक नक्शा और गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। बुलंदशहर के कोतवाली देहात में देर रात जाहिद निवासी खुर्जा को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े- नशीला पदार्थ पिलाकर साध्वी के साथ किया दुष्कर्म …

 वहीँ मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मेरठ समेत कई कैंट इलाकों की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की आईएसआई को भेज रहा है। जाहिद से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई। उसके पास मेरठ कैंट की गोपनीय जानकारी मिली। देर रात तक जासूस से पूछताछ चल रही थी। छावनी समेत कई छावनियों की गोपनीय जानकारी उसके पास मौजूद मिली है और पाकिस्तान को सुरक्षा सम्बंधित जानकारी भेजे जाने के पुख्ता सबूत भी मिले हैं.