रुस के राष्ट्रपति जापान में अचानक हुए लोकप्रिय….

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत):रुसी राष्ट्रपति  व्लादिमीर पुतिन की शक्ति और राजनीति से जुड़े कहानिया आम हो चले हैं| उनके तौर-तरीकों और राजनीतिक फैसलोंकी खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं| वह लगातार 1999 से रूस की सत्ता संभाल रहे हैं।

व्लादिमीर पुतिन जापान में भी  बेहद लोकप्रिय हैं। जापान में इस इनदिनों व्लादिमीर पुतिन का 2019 का कैलेंडर लॉन्‍चकिया गया है, जिसे लोग खूब खरीदरहे हैं जिसमें वह हर अवतार में नजर आ रहे हैं। पुतिन पर कैलेंडरलॉन्‍च करने का निरंतरता बीते कुछ सालो से शुरूहुआ है।

इस कैलेंडर में पुतिन की सेलिजर झील के बर्फीले पानी में डुबकी लगाते और जिम में पसीना बहाने जैसी फ़ोटो  हैं| कैलेंडर की हर फ़ोटो में पुतिन एक शक्तिशाली, प्रबल और प्रभावशाली इमेज में नजर आ रहे हैं।  वही मिली जानकारी के अनुसार पुतिन कैलेंडर की बिक्री के एक्सक्लूसिव अधिकार रखने वाले चेनस्टोर द लॉफ्ट  ने कहा की  जापानभर के हमारे आउटलेट्स में 65 वर्ष के रूसी राष्ट्रपति की फ़ोटो वाला कैलेंडर खूब बिक रहा है। इस कैलेंडर ने बिक्री के मामले में जापान की नामचीन हस्तियों अभिनेता को पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़े – नींद न आने की एक वजह ये भी