सीएम केजरीवाल ने दुष्कर्म पीडिता से की मुलाक़ात…

देश – विदेश

दिल्ली एनसीआर (जनमत) :- देश में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीँ अभी हाल ही में दुष्कर्म पीड़ित छह साल की बच्ची से  दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. वहीँ पीडिता से मिलने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को द्वारका में अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्ची के परिवार के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मैंने डॉक्टर से मुलाकात की, डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। हम केस लड़ने के लिए पीड़िता के परिवार को वकील भी मुहैया कराएंगे। सीएम केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये देने की घोषणा की है।

आपको बता दे कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल दुष्कर्म की शिकार बनी मासूम से सफदरजंग अस्पताल जाकर मिली थीं। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह काटने के निशान हैं। सफदरजंग अस्पताल में बच्ची की हालत बहुत गंभीर है। बच्ची का आपरेशन करना पड़ा है। उसके पूरे शरीर पर काटने के भी कई निशान हैं।  चार घंटे बाद एक आदमी ने बच्ची को खून से लथपथ देखकर 181 महिला हेल्पलाइन पर फोन किया।इसके बाद उन्होंने कहा कि खाने का सामान दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर 24 साल के व्यक्ति ने उससे डरा देने वाली बर्बरता से दुष्कर्म किया जो वास्ताव में हैरान कर देने वाला है.