पश्चिमी कंपनियों के अधिकारियों को रूस कर सकता है गिरफ्तार… 

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 19वां दिन है। दोनों देशों के बीच सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। इस बीच खबर है कि रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की बातचीत एक से दो दिन में हो सकती है। इस बीच रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए गए हैं। यूक्रेन के 24 शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसमें से 19 में तो रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रूस लगातार बम बरसा रहा है। यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका लगातार रूस पर प्रतिबंध लगाए जा रहा है। ऐसे में अब रूस ने भी अमेरिकी कंपनियों पर कार्रवाई करने का मन बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस अमेरिकी कंपनियों की सम्पत्तियों को जब्त कर सकता है। इतना ही नहीं इन कंपनियों के अधिकारियों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया ने रूस के 33 व्यापारियों व रणनीतिकारों को प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें रोमन अब्रामोविच, Gazprom के सीईओ एलेक्सी मिलर और रोसिया बैंक के अध्यक्ष दिमित्री लेबदेव शामिल हैं।रूस में आज से इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कदम फेसबुक द्वारा पुतिन के खिलाफ किए गए नियमों में बदलाव के बाद उठाया गया है। इंस्टाग्राम का कहना है कि, यह गलत है। रूस के आठ करोड़ लोग इस कारण दुनिया से कट जाएंगे।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..