आज है देश के “भारत कुमार” का “जन्मदिन”…..

मनोरंजन व्यक्त्ति-विशेष

व्यक्त्ति-विशेष(जनमत न्यूज़):  हिंदी फिल्म जगत में मनोज कुमार को एक ऐसे बहुआयामी अभिनेता के रूप में जाना जाता है जो फिल्म निर्माण की प्रतिभा के साथ ही साथ लेखन, संपादन, बेजोड़ अभिनय और देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में मुख्य रोल के जरिए आज तक श्रोताओं के दिलों में बसे हुए हैं। आज ये अपना 82 जन्मदिन मना रहे है| मनोज कुमार का 24 जुलाई 1937 को एबटाबाद (अब पाकिस्तान) में जन्में हुआ था| उनका का पहले नाम हरिशंकर गिरि गोस्वामी था बाद मै मनोज कुमार ने अपना नाम चेंग कर मनोज कुमार रखा|

मनोज कुमार ने देशभक्ति की भावनाओं से लबरेज कई फिल्मों में काम किया।  और ज्यादाकर फिल्मों में उनके किरदार का नाम भारत था। इसीलिए उन्हें भारत कुमार भी कहा गया। वर्ष 1992 में उन्हें  भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था| इसके साथ ही वर्ष 2015 में उन्हें हिंदी फिल्मों में योगदान के लिए ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया। अभिनेता मनोज कुमार का परिवार भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद से पाकिस्तान छोड़कर दिल्ली आ गया था। उस समय मनोज कुमार की उम्र बस 10 वर्ष की थी और उनका परिवार दिल्ली में एक शरणार्थी के तौर पर रहने लगा। मनोज कुमार अभिनेता दिलीप कुमार को अपना आदर्श मानते है|

मनोज कुमार ने 1957 में आई फिल्म ‘फैशन’ के जरिए बॉलीवुड में अपना कदम रखा| ‘कांच की गुड़िया’ (1960) में मनोज कुमार को पहली बार मुख्य भूमिका में लिया गया था। वर्ष 1965 में जब भारत और पाकिस्तान का युद्ध खत्म हुआ तो उस टाइम , भारत के पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री ने मनोज कुमार को ‘जय जवान जय किसान’ नारे के आधार पर  एक फिल्म बनाने के लिए कहा| इसके बाद उन्होंने 1967 में ‘उपकार’ फिल्म बनाई और उसका निर्देशन भी किया इस फ़िल्म के लिए मनोज कुमार को  बेस्ट डायरेक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. मशहूर गाना ‘मेरे देश की धरती’ इसी फिल्म से है| मनोज कुमार का रणवीर सिंह की दादी से भी खास जुड़ाव था।

जिन का नाम चांद बुर्के| चांद बुर्के ने मनोज कुमार के साथ फिल्म ‘पहचान’  में अभिनय किया था। कहा जाता है कि फ्लॉप फिल्मों से अमिताभ बच्चन जब परेशान हो गए थे तो मनोज कुमार ने अमिताभ बच्चन को अपनी फिल्म ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ में काम दिया था। बहुँत ही कम लोग ये बात जानते है की मनोज कुमार  शाहरुख खान से नाराज हो गए थे जब शाहरुख ने अपनी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के एक सीन में मनोज कुमार की नकल वाला एक सीन रखा था। हालांकि बाद में शाहरुख ने उनसे माफी मांग ली थी और मनोज कुमार ने भी उन्हें माफ कर दिया था। हमारे जनमत न्यूज़ परिवार की तरफ़ से  मनोज कुमार  को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|

मनोज कुमार की कुछ हिट फिल्मे:-

‘फैशन’, ‘कांच की गुड़िया’, ‘हरियाली और रास्ता’, ‘दो बदन’, ‘हनीमून’, ‘अपना बना के देखो’, ‘नकली नवाब’, ‘पत्थर के सनम’, ‘साजन’, ‘सावन की घटा’ ‘अपने हुए पराये’, ‘पहचान’ ‘आदमी’, ‘शादी’, ‘गृहस्थी’ और ‘गुमनाम’, ‘वो कौन थी?’ आदि फिल्में शामिल थीं।

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com