सत्ता में आए तो शाहीन बाग जैसे हालात बिलकुल नहीं होंगे….

राजनीति

राजनीति (जनमत) :- दिल्ली में चुनाव की तरीक जैसे जैसे करीब आ रही है वैसे वैसे बयानों का दौर भी जारी है, इस दौरान तीनों मुख्य पार्टियां यानी आप, भाजपा और कांग्रेस चुनाव प्रचार में जुटी हैं। आम आदमी पार्टी को मुख्य चुनौती भाजपा से मिलती दिख रही है। वहीँ दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक न्यूज़ एजेंसी को दिए अपने बयान में बताया कि    सीएम कैंडिडेट, केजरीवाल सरकार की मुफ्त योजनाओं और शाहीन बाग जैसे अहम मुद्दों दिल्ली के चुनाव में अहम् है. यह भी जानना चाहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी ने किसी मुस्लिम को प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया। चुनाव आयोग ने उसे रद्द भी कर दिया। भाजपा में तो बहुत सोच समझकर टिकट दिए गए हैं। आरोप बेबुनियाद हैं। हमारे सभी प्रत्याशी बेदाग हैं। ये बात आम आदमी पार्टी के लिए कही जा रही होगी। उन्होंने फर्जी डिग्री वालों को टिकट दिया।

अभी मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं। मेरी अध्यक्षता और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ये चुनाव हो रहा है। मोदी जी ने जो पांच साल में किया, हम उसको बता रहे हैं। दिल्ली के 40 लाख से ज्यादा मकान अनाधिकृत थे। इन्हें तोड़ा जाना था। हमने इनमें रहने वालों को मालिकाना हक दिया। अब उनका विकास शुरू करेंगे। हम चुनाव के बाद सीएम फेस लाएंगे। यह रणनीति है। हमारी पार्टी मजबूत स्थिति में है और इस बार भाजपा बड़ी बहुमत से सरकार में वापसी करेगी और जनता को एक मजबूत सरकार बनाने का काम करेगी.

Posted BY:- Ankush Pal