समाजवादी पार्टी के नेताओं का भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला – बोल

UP Special News राजनीति

लखनऊ(जनमत):- भाजपा और सपा में आरोप – प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी के नेताओं का भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला – बोल लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश शासित सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए समाजवादी पार्टी के विधायक विधानमण्डल के एक दिन के विशेष सत्र में साइकिल से पहुंचे। खुद पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने सभी विधायकों को पार्टी मुख्यालय से विशेष सत्र के लिए रवाना किया।

इस मौके पर सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर फिर से जुबानी हमला बोला है। अखिलेश यादव के मुताबिक बहुमत की ताकत से भाजपा जिस तरह से लोकतंत्र को कुचल रही है उसका विरोध लखनऊ, प्रदेश या फिर देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसका विरोध हो रहा है। धर्म के आधार भाजपा नागरिकता देने की बात कर रही है इससे साफ है कि नागरिकता कानून के बहाने भाजपा तुष्टिकरण की राजनीती कर रही है।

सपा प्रमुख का कहना है कि जहा रोजगार देना चाहिए वहा भाजपा एनपीआर दे रही। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। किसान का बुरा हाल तो बैंकिंग भी आईसीसीयू में पहुंच चुकी है। भाजपा की नोटबंदी ने पूरे देश के सिस्टम को तबाह कर दिया है। किसी का ध्यान इन मुद्दों पर न जाये इसलिए ध्यान भटकाने के लिए सीएए, एनआरपी और एनपीआर लेकर आ गए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि यह सब कुछ नाश करने वाली सरकार है। विधानमण्डल के विशेष सत्र में सपा विधायकों के साइकिल से पहुंचने पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने तंज कसा है। सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि साइकिल कभी कांग्रेस को बैठाती है तो कभी बसपा को लेकिन जल्द ही पंचर हो जाती है।

Posted By:- Amitabh Chaubey