अवैध मछली पालन पर हुई बड़ी कार्यवाही

अवैध मछली पालन पर हुई बड़ी कार्यवाही

CRIME UP Special News

मुजफ्फरनगर (जनमत ) :- ख़बर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से है |  उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी के आदेश अनुसार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है | आपको बता दें बीते 2 दिन पहले भी लगभग 100 कुंटल अवैध मछली को नष्ट किया गया था |

यह अवैध मछली थाई मांगूर के नाम से जानी जाती है | जिस को भारत सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है | मगर फिर भी मोटा मुनाफा कमाने के लिए सरकार की आंखों में धूल झोंक कर कुछ मछली माफिया चोरी-छिपे से काम कर रहे हैं | 

जैसे ही मामला जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान में आया तो जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर ने सख्त कार्यवाही के आदेश दिए जिस पर रात में ही टीम गठित कर मुजफ्फरनगर तहसील खतौली के नया व तहसीलदार मत्स्य विभाग लेखपाल पुलिस प्रशासन सहित मौके पर पहुँचकर  कार्यवाही की जिसमें एक पिकअप इंजन मीट कटर मशीन के कुछ उपकरण भी जप्त कर संबंधित थाने में जमा करा दिए हैं | |

Reported By :- Sanjay Kumar

Published By :- Vishal Mishra