आग से खेल पड़ा जान पर “भारी”….

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत) :- यूपी के  अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके में घर के बाहर आग के पास बैठकर ठंड में हाथों को तपते हुए 5 लड़कियों को आग से मजाक करना उस वक्त महंगा पड़ गया। जब हांथो को तापते हुए लड़कियों ने जलती हुई आग में मजाक-मजाक में केरोसिन डाल दिया। केरोसिन डलते ही आग में एक दम विकराल रूप ले लिया और आग के पास बैठकर हांथो को सेक रही पांचों लड़किया आग में बुरी तरह से झुलस गई। आग में जल रही लड़कियों की चीख-पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में लड़कियों में लगी आग को काबू में करते हुए एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां एक लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से आग में झुलसी लड़की का उपचार जारी है।तो वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार और कोहराम मचा हुआ है।

वही इस मामले पर आग के बैठकर हाथों को ताप रही लड़की सानिया का कहना है कि आस पड़ोस की लड़की-लड़कियां आग के पास बैठकर अपने हांथो को ताप रही थी। आग को जलाने के लिए 2 ढ़क्कन केरोसिन तेल आग में डाला था। लेकिन 2 ढ़क्कन तेल डालने पर आग तेज नहीं जली।

 

तभी तेज आग जलाने को लेकर पांचों लड़कियों में तेल डालने को छीना झपटी हो गई ओर मजाक में मजाक में हांथो से छूटकर केरोसिन तेल आग में गिर गया और अचानक से बहुत तेज आग लग गई। जिस आग के पास बैठकर हाथों को ताप रही पांचों लड़कियां आग में जल गई।

REPORT- AJAY KUMAR… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…