एक “झपकी” ने खोल दिया “मौत का द्वार”…

UP Special News

आगरा (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है। वहीँ इस बार रफ़्तार  की  शिकार  डबल डेकर बस आगरा में झरना नाले में गिर गई। वहीँ यह हादसा इतना भीषण था कि करीब 29 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीँ इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहें हैं. जानकारी के मुताबिक ये घटना आगरा के थाना एत्मादपुर इलाके में हुई। झरना नाले के पास यात्रियों से भरी एक बस सोमवार को पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई, और कई लोग घायल हो गए।लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50 यात्री सवार थे।

वहीँ बताया जा रहा है कि इस  हादसे के बाद से अब तक कई शवों को निकाल लिया गया है. फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है और जिले के आला अधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। खाई में पानी भरे होने की वजह से राहत बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि बस लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे जा रही थी, ड्राइवर को झपकी आने की वजह से बस बेकाबू हुई और यमुना एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। वहीँ इस हादसे में घायल लोगों अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीँ आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।