भाजपा की सदस्यता लेने पर मुस्लिम महिला हुई “बेघर”..

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना देहलीगेट क्षेत्र की एडीए कालोनी निवासी मुस्लिम महिला को भाजपा की सदस्यता लेना महंगा पड़ गया. वहीँ इसके बाद गुस्साये महिला के मकान मालिक ने  तत्काल घर खाली करने की चेतावनी दे डाली। सामान भी हटवाने को कहा। थोड़ी देर बाद उसको घर से निकाल दिया। शाहजमाल एडीए कॉलोनी में रहने वाली गुलिस्ताना ने शनिवार को भाजपा के सदस्यता अभियान में सामान्य सदस्य बनने की प्रक्रिया को पूरा किया। वह भाजपा महावीरगंज मंडल की भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी रूबी आसिफ खान के साथ रघुनाथ पैलेस में हुए भाजपा के कार्यक्रम में गई थीं। वहीँ इसी कार्यक्रम के दौरान वो भाजपा की सामान्य सदस्य बनी थी.

हालाँकि इस घटना के बाद परेशान महिला देहलीगेट थाने पहुंची और लिखित शिकायत की। इस शिकायत पर मकान मालिक के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जहां मिस्ड काल के जरिए भाजपा की सामान्य सदस्य बनीं।कार्यक्रम की मीडिया कवरेज देखने के बाद रविवार को उसके मकान मालिक और उनके बेटे ने कड़े अपशब्द बोलते हुए उसे तत्काल घर से निकाल देने की धमकी दी। बकौल गुलिस्ताना मकान मालिक सुल्तान और उसकी पत्नी मदीना भाजपा की सदस्यता लेने से आग बबूला हो गए। कुछ देर बाद ही उनको निकाल दिया गया। हालाँकि पुलिस इस प्रकरण में जाँच कर रही है.