…..और होते होते रुक गया परमाणु युद्ध…….

UP Special News

लखनऊ  (जनमत) ;- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित गोमती नगर विस्तार में  बने सिटी मोंटेसरी स्कूल के ऑडिटोरियम में परमाणु हथियार के सम्पूर्ण उन्मूलन के लिए संयुक राष्ट्र अंतराष्ट्रीय दिवस मनाया गया. जिसमे सीएमएस के संस्थापक डॉ जगदीश गाँधी के साथ ही पूरा सिएमएस परिवार भी शामिल हुआ.

यह भी पढ़े- पीएम मोदी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन दिन की बधाई…

इस अवसर पर दर्शको को संबोधित करते हुए सीएमएस के संस्थापक ने  बताया  की “परमाणु हथियार के पास अगले दस वर्षो के लिए १ डॉलर ट्रिलियन परमाणु हथियार बजट है. इस धन को परमाणु हथियार उद्योग से स्थाई विकास लक्ष्यों और मानव और पर्यावरणीय आवश्यकता के अन्य क्षेत्रो में पुनः आवंटित किया जा सकता है”. आपको बता दे की 26 सितम्बर 1983 को मास्को के खिलाफ आने वाले संयुक राज्य अमेरिका के बलिस्टिक मिसाइल हमले की सोवियत उपग्रह को जानकारी मिली थी…..  जो की बिलकुल गलत थी.  जिसे चेतावनी केंद्र के कर्तव्य अधिकारी ने  अपनी समझदारी और सूजबूझ से उपग्रह की गलत जानकारी होने का दावा किया और एक संभावित परमाणु आपदा को रोक दिया . अगर ऐसा नहीं हुआ  होता तो शायद विश्व एक और परमाणु  आपदा का साक्षी होता…