करोडो की ठगी के शिकार पीड़ितों को मिली पुलिस की धमकी

CRIME UP Special News

रामपुर(जनमत). यूपी के रामपुर में लोगो को बहला – फुसला कर उनकी गाढ़ी कमाई को हड़पने का एक मामला सामने आया है। यहाँ पर जालसाजों ने एक संस्था खोली और फिर संस्था के नाम पर लोगो से कई सालो तक रूपये जमा कराये। रकम जब करोडो में हो गई तो आरोपी संस्था में ताला लगाकर फरार हो गए। ठगे जाने पर लोगो ने खूब हंगामा किया और पुलिस में भी शिकायत की। आरोप है कि मदद करने की जगह पुलिस पीड़ितों को ही धमका रही है। हजारो लोगो का करोडो रूपये बटोर कर ठगो द्वारा फरार हो जाने का मामला रामपुर के देव बिहार कॉलोनी का है।

यहाँ पर राजेश सिंह नाम के व्यक्ति ने कई लोगो के साथ मिलकर बाई पास बरेली रोड पर ओम सत्य सामाजिक संस्था नाम से एक आलिशान कार्यालय बनाया था। फर्जी संस्था के निशाने पर यहाँ के ग्रामीण परिवार थे। यही वजह थी कि संस्था के जालसाज संचालको ने लोगो को अपनी संस्था में मेंबर बनाया और तकरीबन 4 साल तक हर महीने क़िस्त के रूप में हजारो रूपये जमा कराये। आरोप है कि हजारो ग्रामीणों का 19 करोड रूपये लेकर जालसाज संचालक अचानक दफ्तर में ताला डालकर फरार हो गए। पीड़ितों के मुताबिक जालसाजों ने ग्रामीणों का झांसा दिया था कि उनके द्वारा जमा की जा रही रकम उनकी बेटी की शादी में सूद समेत यानि रूपये के साथ ही लड़की को दिया जाने वाला समस्त दहेज़ उनकी संस्था द्वारा दिया जायेगा। इसी झांसे में आकर हजारो ग्रामीणों ने करोडो रूपये जमा कर दिए।

आरोप है कि ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने बंद दफ्तर पर हंगामा किया और पुलिस में भी शिकायत की। हालांकि पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ ठगी का मुकदमा तो दर्ज कर लिए लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस पीड़ितों को धमका रही है। जिन लोगो ने अपनी बेटी की शादी के लिए गाढ़ी कमाई का पाई – पाई रुपया जमा किया था अब उनके सामने मानो पहाड़ टूट गया है। ऐसे लोगो का कहना है कि उनके सामने आत्महत्या करने का अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा। मायूस पीड़ितों ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाईं है।