बारात में डीजे बजाने को लेकर घराती बाराती भिड़े,जमकर हुई मारपीट,चले ईंट पत्थर,दर्जनभर घायल,

UP Special News

कौशाम्बी (जनमत):- उत्तर प्रदेश के  कौशांबी ज़िले से एक अजीबो गरीब  मामला सामने आया है जहा बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर बारातियो और घरातियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की मारपीट शुरू हो गई। दोनो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले और मारपीट हुई। मारपीट में दोनो पक्ष के दर्जन भर लोग घायल हुए है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

आपको बता दे की घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद गांव की है, जहा करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गाँव से बारात आई हुई थी। बारात में डांस के लिए डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनो पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान जमकर लात जूते,ईंट पत्थर चले। घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए है। जिसमे से कई लोग गंभीर रूप से घयाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शान्त कराया। और घयलो को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कहा पर घायलों का इलाज चल रहा है।

REPORTED BY – RAHUL BHATT

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY