भारत पूरी दुनिया को दे रहा है “शांति” का सन्देश

UP Special News

मथुरा (जनमत) :-  यूपी के मथुरा  जिले के रमणरेती स्थित गुरु शरणानंद के आश्रम में दो दिवसीय यात्रा पर मथुरा आए तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा. इस दौरान उन्होंने आश्रम के कार्यक्रम में भाग लिया और अपने संबोधन में बताया कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा आबादी वाला देश है और इसके साथ ही हिंदुस्तान भी  आबादी  के मामले में दूसरे स्थान पर आता है. चीन में जहां नालंदा सभ्यता को लेकर लोग अध्ययन कर रहें हैं वहीँ भारत में नालंदा सभ्यता के बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगो की बड़ी संख्या हैं जो देश के कई भागो में निवास करतें हैं.

भारत ऐसा देश है जहां करुणा और मैत्री को लेकर दुनिया को हजारों सालों से मानवता का संदेश देता रहा है.वही इस दौरान दलाई लामा ने बताया  कि भारत विश्व गुरु होने के नाते पूरी दुनिया को करुणा और मैत्री के साथ मानवता का संदेश दे रहा है वहीँ अमेरिका पहला ऐसा  देश है जिसने सबसे पहले हमारा साथ दिया और   विश्व शक्ति होने के नातें वो अन्य छोटे देशों की भी मदद करेगा और सभी मिलजुलकर विकास और शान्ति के पथ पर बिना किसी भेदभाव के चलते रहेंगे.

***Posted By- Ankush Pal