75 वे गणतंत्र दिवस पर यूपी कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

UP Special News

 

आज पूरे देश में गणतत्र दिवस मनाया जा रहा है वही  उ०प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में  कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने परम्परागत तरीके से झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी! और  कार्यक्रम की शुरुवात राष्ट्रीयगीत वन्देमातरम से की गयी !

लखनऊ (जनमत ) :- इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि आज हमारा देश 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मैं सभी कांग्रेसियो एवं प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि हमारा गणतंत्र शक्तिशाली बना रहे एवं निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसरित हो। आगे उन्होने कहा कि गणतंत्र की मूल भावना है कि ऐसे भारत की स्थापना जो भेदभाव, जाति, धर्म, लिंग आदि संकीर्ण मानसिकताओं से रहित हो और और किसी बिना भेदभाव के देश के हर नागरिक को समान अवसर प्राप्त हो। हमें गर्व है कि हमारा संविधान सबको बराबरी का स्थान देता है। मोदी सरकार की नीतियां इसी समानता और न्याय को खत्म कर संविधान को कमजोर करना चाह रहे हैं। जननायक राहुल गांधी जी ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए ‘‘भारत जोड़ो’’ यात्रा काश्मीर से कन्याकुमारी तक की।
श्री राय ने कहा कि आज के विषम हालात को देखते हुए और पंच न्याय (युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, और श्रमिक न्याय) को आम जनता तक पहुचाने के उद्देश्य से भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू हो चुकी है। आज के दिन हमें संकल्प लेना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हम सबकी प्रेरणास्रोत श्रीमती सोनिया गांधी राहुल गांधी जी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी मंशा के अनुरूप कांग्रेस को मजबूत करेंगे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी, उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, शरद मिश्रा, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव अतुल सिंह, पूर्व विधायक इन्दल रावत, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 हिलाल अहमद नकवी, प्रियंका गुप्ता, रफत फातिमा, सचिन रावत, डॉ0 सुधा मिश्रा, वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, तरूश्री, नवाब अली अकबर, श्रीमती शीला मिश्रा, नरेश बाल्मीकि, संजय शर्मा, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, संजय सिंह, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, ओमकारनाथ सिंह, डा0 जियाराम वर्मा, सेवादल कांग्रेस मध्यजोन अध्यक्ष राजेश सिंह काली, अनिल देव त्यागी, सतीश बिन्द, शर्मानंद मिश्रा, तारिक सिद्दीकी, विभा त्रिपाठी, राजेश सिंह काली, विजय बहादुर, हिमांशुधर द्विवेदी, आलोक सिंह रैकवार, योगेश्वर सिंह, सुशीला सोनकर, सुशील तिवारी, संजय दीक्षित, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, डॉ0 शहजाद आलम, पं0 रवीन्द्र मिश्रा, सुशील तिवारी, अमित त्यगी, रमेश मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह, शहनवाज मंगल आजमी, कनिष्का राफेल, आलेख पाण्डेय, अयूब सिद्दीकी, विक्रम पाण्डेय, कौशलेश पाठक, सुशील बाल्मीकि, विनोद मिश्रा, सोमेश सिंह चौहान, अरसी रजा, परवीन खान, साबरा खातून, सीमा चौधरी, सुनीता रावत, हनीफ खान, मेहताब जायसी, रवीन्द्र पटेल, नितान्त सिंह, ममता सक्सेना, जितेन्द्र रावत, सैंकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

posted by— gaurav upadhyay

Reported by—shailendra sharma