दरोगा के लगी गोली गंभीर रूप से घायल जिला चिकित्सालय कराया गया भर्ती

UP Special News

मैनपुरी(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना बिछवा  में तैनात उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश कौशिक के अपनी निजी रिवाल्वर की सफाई करते समय गोली चल गई जो उपनिरीक्षक के पेट में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए|

गोली की आवाज सुनकर कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मी आनन-फानन में दरोगा के कक्ष में पहुंचे जहां गंभीर अवस्था में देखकर उन्हें जिला चिकित्सालय मैनपुरी में भर्ती कराया गया जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश को रामा हॉस्पिटल सेफई के लिए रेफर कर दिया जहां उनका उपचार चल रहा है|

जो अब खतरे से बाहर है बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश कौशिक जनपद हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के गांव  पिसा के रहने वाले हैं जो 2 दिन पूर्व गांव से छुट्टी काट कर अपनी रिवाल्वर साथ लेकर आए थे प्रेम प्रकाश कौशिक की पूर्व में फिरोजाबाद मैं तैनाती थी जिनकी पोस्टिंग जनपद मैनपुरी में हुई थी जिन्होंने बीते 19 जून 2021 को थाना बिचवा में उप निरीक्षक का पदभार संभाला था|

                                                                             (प्रेम प्रकाश कौशिक कि फाइल फ़ोटो)

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Gaurav Pandey