प्रदेश में कमान संभालेंगे अखिलेश-जयंत 2022 के बाद चिलम फूंकेंगे योगी महंत

Exclusive News UP Special News

अलीगढ़(जनमत):- यूपी के अलीगढ़ जिले में रालोद के युवा प्रदेश महासचिव के द्वारा बीजेपी के खिलाफ विवादित पोस्टर वार शुरू किया गया है। बीजेपी के खिलाफ शुरू किए गए वादित पोस्टर वार में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को चिलमजीवी बताया गया है। इसके साथ ही विवादित पोस्टर में लिखा गया है कि 2022 में अखिलेश और जयंत प्रदेश की कमान संभालेंगे।तो वही “”2022 के बाद योगी महंत चिलम फूंकेंगे””। जबकि रालोद प्रदेश महासचिव का आरोप है कि सत्ता में बैठे लोगों का काम सत्ता संभालना नहीं है। सत्ता में बैठे लोग अपने घर पर बैठकर बीड़ी तंबाकू पिए ओर लाइफ इंजॉय करें।सत्ता में बैठे लोग नशे में हो कर सरकार चला रहे हैं। जो सिर्फ और सिर्फ ठोकने की बात करते हैं।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर जहां बिगुल फूंक चुका है तो वही अलीगढ़ में रालोद ने बीजेपी को लेकर पोस्टर वार शुरू कर दिया है। जहां अलीगढ़ जिले की तहसील इगलास विधानसभा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कि आज 119 वी जयंती उनकी कर्मभूमि इगलास की धरती पर मनाई जा रही है तो वहीं चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाने के लिए अखिलेश और जयंत 23 दिसंबर को इस जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं के बीच जनता को संबोधित करते हुए महारैली में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे।

अखिलेश और जयंत की महारैली को बड़ा रूप देने के लिए कार्यकर्ता जी जान के साथ जुड़े हुए हैं तो वहीं अलीगढ़ में रालोद के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ विवादित पोस्टर दीवारों पर लगाते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पोस्टर वार शुरू कर दिया गया है। रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शुरू किए गए विवादित पोस्टर वार के बाद अलीगढ़ जिले में राजनीति को एक नया आयाम दे दिया है।

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ कि तहसील इगलास विधानसभा क्षेत्र में 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की 119 वी जयंती के मौके पर अखिलेश और जयंत की जनसभा आयोजित की जाएगी। 23 दिसंबर को होने वाली इस जनसभा का प्रचार पसार करने के लिए राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा अलीगढ़ जिले में दीवारों पर जगह जगह विवादित पोस्टर लगाना शुरू कर दिए हैं। दीवारों पर लगाए गए इन विवादित पोस्टर पर लिखा गया है कि अखिलेश और जयंत प्रदेश को संभालेंगे। तो वही यूपी 2022 विधानसभा चुनाव के बाद योगी महंत चिलम फुंकगे। दीवारों पर लगाई गई यह विवादित पोस्टर युवा राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव राजा भैया के नाम पर लगाए गए हैं। जबकि अलीगढ़ जिले में जगह जगह विवादित पोस्टर लगे हुए हैं।

इसके साथ ही विवादित पोस्टर लगाने वाले युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव राजा भैया से पूछने पर कहा गया कि इस नारे का मतलब है उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी जरूरत नागरिकों सुरक्षा रोटी कपड़ा और मकान सहित शिक्षा और विकास की है। जबकि प्रदेश में ऐसे लोग विराजमान है जो लोग शिक्षा विकास और काम को महत्व नहीं देते हैं। जो कुर्सी पर विराजमान होकर फालतू बातें करते हैं। इसके साथ ही कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे परदेस में विराजमान लोग नशे में हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना रालोद प्रदेश महासचिव राजा भैया ने कहा की वो सिर्फ और सिर्फ ठोकने की बात करते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक दल के युवा जोशीला खून राजा भैया यहीं नहीं रुका उसने कहा कि जो चिलम फुकने का शौक है उसको घर पर बैठकर करें। प्रदेश के कुर्सी पर विराजमान और सत्ता के नशे में चूर बैठे लोग कभी प्रदेश की प्रगति की ओर उन्नति नहीं कर सकते हैं।

जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुछ बातें शोभा भी नहीं देती हैं। राजा भैया का आरोप है कि सत्ता की कुर्सी पर बैठे लोग चिलम पी रहे हैं। और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नशे में चूर होकर प्रदेश की सत्ता चलाई जा रही है। और उन्हें यह कहने में कोई हर्ज नहीं है की सत्ता के नशे के साथ ही अन्य चीजों का नशा भी इनमें शामिल हैं। इसके साथ ही राजा भैया ने कहा कि 2022 में सपा और रालोद का नशा हमारा प्रदेश में डेवलपमेंट का होगा। इसके साथ ही हमारा नशा प्रदेश की प्रगति के लिए होगा। तो वही देश को विश्व गुरु बनाने का नशा होगा।

पोस्टर की टिप्पणी पर अडिग बने रहते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उनके द्वारा विवादित टिप्पणी की गई हैं।2022 में अब अखिलेश और जयंत ही यूपी को संभालेंगे। जो लोग अभी सत्ता में विराजमान है और आए दिन विवादित बयान बाजी करते हैं, ठोक देंगे और यह कर देंगे, वह कर देंगे। ऐसा लगता है वह नशे में इस तरह के बयान देते हैं।वह आराम से घर पर बैठे और बीड़ी सिगरेट तंबाकू चिलम पियें, ज़िंदगी का इंजॉय करें। प्रदेश को प्रगति करनी है, डेवलपमेंट होना है, विकास होना है, शिक्षा की बात होनी है। क्योंकि प्रदेश को विदेश से पढ़ कर आए दो नेता अखिलेश और जयंत संभालेंगे। प्रदेश में चरसी लोगों के रहने जैसी कोई चीज नहीं है। वह लोग जाएं और आराम से नशा-वसा करें।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Ajay Kumar