पुलिस का अजब न्याय, बाबा की हुई पिटाई, बाबा पर ही मुकदमा किया दर्ज

CRIME UP Special News

हरदोई (जनमत):- हरदोई की लोनार पुलिस का एक अजीबोगरीब कारनामा आज चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन दबंगों द्वारा मन्दिर पुजारी व अन्य लोगों के साथ मारपीट के मामले में पुजारी पर ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। अब पीड़ितों के साथ हुई घटना के वीडियो जब सोशल मीडिया पर आ गए तो लोनार पुलिस की किरकिरी होने लगी है।

                                                                                                 (मन्दिर का पुजारी)

एएसपी ने बताया कि मामले में दूसरे पक्ष की एफआईआर के आदेश जारी किए गए है। हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने ही गांव के रहने वाले हैं छह लोगों पर बाबा को मारने पीटने दान पात्र से रुपए उठा ले जाने का आरोप लगाकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।एसपी को संबोधित दिए गए शिकायती पत्र में लोनार थाना क्षेत्र के मुजाहिद पुर गांव के रहने वाले रमाकांत ने आरोप लगाया है कि जन्माष्टमी की रात शिवालय में तैयारी कर रहा था।

इसी बीच गांव के ही अनूप प्रमोद राममूर्ति अनिल कुलदीप हरिओम यह लोग शराब के नशे में आए और बाबा को लात मार दी। जब उसने इसका विरोध किया तो लोगों ने लाठी-डंडों से मारा पीटा और दान पत्र में रुपए उठा ले गए पिटाई से घायल हो गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन दबंगों द्वारा मन्दिर पुजारी व अन्य लोगों के साथ मारपीट के मामले में पुजारी पर ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। अब पीड़ितों के साथ हुई घटना के वीडियो जब सोशल मीडिया पर आ गए तो लोनार पुलिस की किरकिरी होने लगी है। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दूसरे पक्ष की एफआईआर के आदेश जारी किए गए है।

Reported By:- Sunil Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey