केंद्र व राज्य सरकार पर अखिलेश यादव ने जमकर साधा निशाना

UP Special News राजनीति

प्रतापगढ़ (जनमत):- प्रतापगढ़ के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। देश भर में इंडिया गठबंधन के नेताओं पर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की छापेमारी और गिरफ्तारी को लेकर अखिलेश ने आरोप लगाया ये तीनों संस्थाएं भाजपा के फ्रन्टल ऑर्गनाइजेशन है और पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है इंडिया के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है  इनके खिलाफ देश की सौ करोड़ जनता है|

क्या ये3 सौ करोड़ जनता को गिरफ्तार कर लेंगे। पूरा देस महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है जिस यूपी इन्हें सत्ता सौपी वही इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। अखिलेश ने देवरिया की घटना के परिपेक्ष्य में योगी सरकार को घेरा और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की बखिया उधेड़ते नजर आए उन्होंने अफसरों पर भी निशाना साधते हुए कहा की देवरिया की घटना जिसमे छह लोग मारे गए है उसकी गलत रिपोर्ट दी गई है, सरकार अफसरों पर कार्यवाही नही करती है। हमारा डेलिगेशन देवरिया जाएगा पूरी हकीकत खंगालने का काम करेगा।

Reported By:- Vikas Gupta

Posted By:- Amitabh Chaubey