बिहार के मुख्य सचिव का कोरोना से हुआ “निधन”…

UP Special News

देश/विदेश (जनमत) :- बिहार के मुख्य सचिव का कोरोना से निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव पिछले कुछ दिनों से कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती थे। थोड़ी देर पहले ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी है। मुख्य सचिव अरुण कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है। बता दें कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर सिंह की मृत्यु हो गई थी। देश में कोरोना से मरने वालों की तादाद हर रोज बढ़ती जा रही है।

राज्यों में कोरोना की रफ्तार काफी तेज है। बिहार में पिछले 24 घंटे में 13089 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 1985 बैच के IAS अफसर अरुण कुमार सिंह पिछले महीने बिहार के  मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार की जगह पर अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार को प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..