यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने छह और प्रत्याशियों का किया “ऐलान”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- भाजपा ने शनिवार को यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए छह और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं इस दौरान शनिवार को घोषित किए गए उम्मीदवारों में भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, पूर्व महामंत्री सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं। जिसके बाद से ही अब विधान परिषद् चुनाव और भी रोचक हो जाएगा.  इस तरह भाजपा ने अब तक कुल 10 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

आपको बता दे कि इसके पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, विधान परिषद में पार्टी के उप नेता लक्ष्मण आचार्य और दिल्ली से आए पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा को पहले ही उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। वहीँ इस ऐलान के बाद से अब ये चुनाव और भी रोमांचकारी हो जाएगा.

Posted By:- Ankush Pal…

Special Desk.