अनुपम दुबे के परिवार को न्याय दिलाने के लिए ब्राह्मण समाज हुआ लामबंद

UP Special News

मैनपुरी(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के समाजसेवी डॉ0 अनुपम दुबे मैनपुरी में 26  साल पूर्व एक मामले में मैनपुरी जेल में लगभग 2 महीने से सजा काट रहे हैं तो वही उनके परिवार को जिला फर्रुखाबाद प्रशासन आए दिन परेशान करते हुए उनके परिजनों पर झूठे मामलों में फंसाने का कार्य कर रहा है जिसको लेकर  उत्तर प्रदेश के समस्त प्रदेश के ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है अनुपम दुबे के परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य ब्राह्मण समाज पुरजोर कोशिश करते हुए नजर आ रहा है|

जिसके चलते मैनपुरी के एक जाने-माने होटल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन फर्रुखाबाद के विरोध करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ब्राह्मणों को आए दिन तंग करते हुए नजर आ रहे हैं ब्राह्मणों को टारगेट बनाया जा रहा है उन्होंने मीडिया के माध्यम से कहा की यदि अनुपम दुबे के परिजनों को निष्पक्ष जांच कर न्याय नहीं दिया गया तो फिर किसी भी हद तक जाएंगे अनुपम दुबे के अलावा और प्रदेश में ब्राह्मणों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर मिडिया  से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ पार्टी ने खास बातचीत कि|

तो वही मौजूद परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने तो यहां तक कहा कि प्रदेश में जब से योगी सरकार बनी है तब से ब्राह्मण समाज पर हमले पर हमले बोले जा रहे है यदि यही रवैया रहा तो आगे आने वाले चुनाव में बीजेपी सरकार को बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा और यदी अनुपम दुबे के परिवार को न्याय नहीं मिला तो डीएम और एसपी के दफ्तरों में ताला डाल देंगे यहां तक विधानसभा को गिरने का भी काम करेंगे|

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Gaurav Pandey