कांग्रेसियों ने बदहाल गौशाला पर सरकार को घेरा…

UP Special News

सिद्धार्थनगर (जनमत) :- सिद्धार्थनगर चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। तो वहीं सिद्धार्थनगर जनपद में कांग्रेसियों ने गौशाला पर भाजपा सद्बुद्धि यज्ञ किया और प्रायश्चित यात्रा निकाला और जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे बांसी ब्लॉक के वृहद गोवंश आश्रय स्थल खजुरिया के गेट पर जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद और वरिष्ठ नेता डॉ रमेश चौधरी सहित ब्लाक अध्यक्ष और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सद्बुद्धि यज्ञ किया और प्रायश्चित यात्रा निकाली।वहीं मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि गौशालाओं के रखरखाव के लिए अरबों रुपया प्रदेश सरकार का खर्च हो रहा है।अभी पिछले दिनों बांदा में सैकड़ों गाय भूख प्यास से मर गई।

इस सरकार ने उनको को उठाकर पहाड़ियों में फेक दिया दफन करना भी उचित नहीं समझा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में बनी गौशाला में जाए और हकीकत सामने लाए। गोवंश उनकी दुर्दशा को लेकर आज सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी ब्लॉक के गौशाला पर यज्ञ किया गया जिसमें गोवंश के लंबी उम्र के लिए ईश्वर से कामना किया गया और भाजपा के लोगों को सद्बुद्धि के लिए गौशाला की गाय माता के लिए चारे की व्यवस्था और पानी की व्यवस्था हो यहाँ न चारा हैं ना पानी की व्यवस्था ना कोई देखने वाला। वहीं वरिष्ठ नेता डॉ रमेश चौधरी ने बताया कि हम लोग जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बांसी विधानसभा के प्रत्येक गौशालाओं का देखेंगे अगर ऐसे ही गाय मरती रहेंगी तो हम कांग्रेश के लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORTED :- DHARMVEER GUPTA…