गैस सिलेंडर की आरती उतारकर जताया विरोध

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- अयोध्या में भी गैस मूल्य वृद्धि पर ग्रामीणों के साथ सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने गैस सिलेंडर की आरती उतारकर जताया विरोध।विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के पिपरी जलालपुर निषाद बस्ती में ग्रामीणों के साथ गैस सिलेंडर की आरती उतारकर जताया विरोध। पंडित समरजीत ने कहां – जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से लगातार गैस सिलेंडर के साथ-साथ खाद्य पदार्थों का बेतहाशा मूल्य बढ़ाकर देश की जनता को भुखमरी की कगार पर पहुँचाने  का काम किया है। जहाँ एक तरफ घर-घर गैस सिलेंडर देकर देश की जनता को मुंगेरीलाल के सपने दिखाए  |

वहीं आज गैस मूल्य वृद्धि करके गरीब लोगों के घरों के चूल्हे बुझाए जा रहे हैं। सत्ता किंग लाइक आ रहे लोगों को अब गरीबों का ख्याल नहीं रहा ना उनकी रोजी-रोटी का ख्याल रहा, ना रोजगार देने का ख्याल रहा, ना शिक्षा देने का ख्याल रहा, ना सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्था का ख्याल रहा केवल भाजपा सरकार को महंगाई बढ़ाने का ख्याल रहता है उसके बाद समाज और जनता के साथ क्या हो रहा है क्या नहीं हो रहा है |

इससे सरकार को कोई मतलब नहीं है जैसे अंग्रेजों ने जनता के साथ किया था | आज वही रास्ते पर जनता के साथ भाजपा सरकार कर रही है | यही हमारे देश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस कार्यक्रम में राजित राम निषाद, अर्जुन निषाद, पंकज कुमार, छोटेलाल बर्मा, मूलचंद यादव, अनिरुद्ध सिंह, ननकऊ कोरी, सत्यम पांडे।

Reported By :- Azam Khan

Published By :- Vishal Mishra