विवाहिता पर पति ने किया जानलेवा हमला

CRIME UP Special News

अयोध्या (जनमत):- कोतवाली नगर क्षेत्र में एक विवाहिता पर उसके पति ने ही  जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को स्थानीय चिकित्सालय में  भर्ती कराया गया है| बताया जा रहा है पीड़िता का अपने पति से विवाद चल रहा  है| महिला का आरोप है कि प्रशासन उसकी मदद नहीं कर रहा है| उसने पुलिस के  एक कांस्टेबल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामला अयोध्या कोतवाली नगर  क्षेत्र स्थित चेला छावनी वजीरगंज का है। यहां विवाहिता पिंकी सोनकर की  ससुराल है| मायके से रविवार को वह घर पहुंची| आरोप है कि पति सोनू सोनकर ने  उसे जबरन बाहर निकालने का प्रयास किया| जब पिंकी ने इसका विरोध किया तो पति ने  उस पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाने का प्रयास किया|

घटना के बाद गंभीर हालत  में महिला को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।आपको बता दे कि विवाहिता पिंकी का आरोप है कि उसका पति सोनू उसे रास्ते से हटाना चाहता है| पति उसे तलाक चाहता है| वह बिना तलाक के दूसरी महिला के  साथ रह रहा है| रविवार को जब पत्नी पिंकी उसके घर पहुंची तो पति ने उसे  जबरन निकालने का प्रयास किया। पीड़िता पिंकी का आरोप है ऐसे में मौके पर  मौजूद पुलिस कांस्टेबल ने उसकी मदद करने के बजाय उसके साथ अभद्रता के साथ  बात की। पीड़िता ने मामले में पुलिस प्रशासन पर सहायता न करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति जब उसके साथ ज्यादती कर रहा था तो उसने  इसकी सूचना  पुलिस को दी| मौके पर पहुंचे कांस्टेबल हेमंत ने उसकी मदद करने के बजाय  उसके साथ अभद्रता से बात की। पिंकी का आरोप है कि जब कांस्टेबल हेमंत से उसने मदद मांगी तो उसने कहा कि आप मेरे घर चलो मैं वहां आपको सुरक्षा  उपलब्ध कराऊंगा।

मामले में विवाहिता के भाई संजय सोनकर ने उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं| संजय के अनुसार ससुराल के सभी लोग बहन पिंकी को  प्रताड़ित करते थे उनकी ओर से दहेज की भी मांग की जा रही थी| मामले में  प्रशासन भी कोई मदद नहीं कर रहा है। संजय का आरोप है कि उसकी बहन आए दिन  प्रताड़ना का शिकार हो रही है| वहीं प्रशासन संगत धाराओं में मामला नहीं  दर्ज कर रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से जांच की बात कही  जा रही है| पीड़ित पक्ष को अभद्रता का दोषी पाए जाने पर कांस्टेबल को दंडित करने का आश्वासन दिया जा रहा है।

Posted By:-AZAM KHAN