भाजपा के पूर्व विधायक की मौत, RSS से जुड़े वैश्य समाज के कद्दावर नेता थे संजीव राजा

UP Special News राजनीति

अलीगढ़ (जनमत):- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी से जुड़े वैश्य समाज के कद्दावर नेता एवं अलीगढ़ शहर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा की शनिवार की देर सुबह आकस्मिक मौत हो गई। भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा की मौत की खबर सुनते ही शहर में मातम पसर गया। भाजपा के पूर्व विधायक की मौत की खबर मिलने के बाद उनके घर पर लोगों के पहुंचने का सुबह से ही तांता लगा हुआ है।

वही आपको बता दें कि वर्तमान में उनकी पत्नी मुक्ता राजा शहर सीट से भाजपा के विधायक हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में शनिवार की सुबह शहरवासियों में उस वक्त गम का माहौल फैल गया। जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े वैश्य समाज से कद्दावर नेता एवं शहर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे संजीव राजा की शनिवार की देर सुबह करीब 4:00 बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक संजीव राजा की मौत की खबर सुनते ही शहर में गम का माहौल फैल गया।

जिसके बाद संजीव राजा की अचानक मौत की खबर सुनते ही लोग हैरान रह गए ओर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित अन्य दलों के नेता का भी पूर्व विधायक की मौत की खबर के बाद उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। वही आपको बता दें कि पूर्व विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा शहर विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक हैं।

Reported By:- Ajay Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey