हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस ने कसी “कमर”…

UP Special News

मथुरा (जनमत):- यूपी के मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर शुक्रवार को लाल रंग के ट्रॉली बैग में खून से लथपथ युवती के शव की पहचान दिल्ली के गांव मोड़बंद की 21 वर्षीय आयुषी यादव पुत्री नीतेश यादव रूप में हो गई है .कड़ी मेहनत के बाद 48 घंटे में पुलिस ने मृतका के परिवार को खोज निकाला। रविवार की देर शाम मृतका की मां ब्रजबाला और भाई आयुष ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर शव की पहचान कर ली है। पहचान के वक्त दोनों जोर-जोर से एक-दूसरे के गले लगकर रोने लगे। पुलिस प्रथम दृष्टया आन की खातिर हत्या का मामला मानकर चल रही है। पहचान के बाद अब पुलिस हत्याकांड का खुलासे के लिये कड़ियां जोड़ने में लग गई है।

बताया जाता है कि 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास लाल रंग की ट्रॉली बैग में युवती का शव मिला था। उसकी बाईं छाती में गोली का निशान था। सिर, हाथ और पैरों में चोट के निशान भी बेरहमी की तरफ इशारा कर रहे थे। आठ टीमें मृतका की शिनाख्त के लिए लगाई थीं। आखिरकार 48 घंटे में पुलिस को कामयाबी मिल गई, जब दिल्ली से आए फोन ने पुलिस को सुराग दे दिया। पुलिस को बताया गया कि मृतका दिल्ली के गांव मोड़बंद, थाना बदरपुर की आयुषी है। पुलिस की दो टीमों ने पहुंचकर परिजन ने पूछताछ की। फोटो का मिलान करते हुए स्वॉट टीम और राया पुलिस मां, भाई और पिता को लेकर पोस्टमार्टम गृह पर पहुंची। वहीं पिता नीतेश यादव को अपने साथ न लाकर थाना राया पर ही रखा गया। मृतका के भाई आयुष ने बताया कि आयुषी 17 नवंबर से घर से लापता थी।

कार्यवाहक एसएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मां और भाई ने मृतका की पहचान कर ली है। कार्यवाहक एसएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा। परिवार मूल रूप से गांव सुनारड़ी, बलूनी गोरखपुर का रहने वाला है। श्री सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों से जानकारी की जा रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिये पुलिस की यहीं तेजतर्रार टीम लगायी गयी। सूत्रों के अनुसार पुलिस को परिजनों से जानकारी के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लग गये है। जिस पर टीम ने काम करना शुरू कर दिया है।

REPORT- SAYYED JAHID…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…