उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू का “कहर” जारी …

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :-  देश में बढती गर्मी और तपते मौसम के बीच मौसम विभाग के अनुसार, चार से पांच दिन तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। हालांकि, 10 जून के बाद हल्की बारिश संभव है।मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू का कहर जारी है। इलाके के 16 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि यूपी का बांदा 46.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं राजस्थान के गंगानगर का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया है।  इससे पहले 2017 में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि, 10 जून के बाद मौसम करवट लेगा व हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक मुंगेशपुर इलाका 47.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां तापमान सामान्य से 7 अंक अधिक दर्ज किया गया।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अधिकतम तापमान 46.6, पीतमपुरा में 46.2, नजफगढ़ में 46.3, जफरपुर में 45.1 और रिज क्षेत्र में 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा अधिक चढ़ने की वजह से इन इलाकों में गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई।

PUBILSHED BY:- ANKUSH PAL…