मामूली विवाद में दबंगों ने युवक की कर दी “पिटाई”…

UP Special News

फर्रुखाबाद (जनमत):-   यूपी के फर्रुखाबाद में मामूली विवाद में दबंगों ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे घर से ले जाकर पोल में बांधकर पीटा। घटना का वीडियो बनाने पर आरोपितों ने युवक की बहन को पीट दिया। पुलिस ने पीड़ितों के खिलाफ ही मारपीट की एनसीआर दर्ज कर ली। घटना का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि time8 वीडियो की पुष्टि नहीं करता। युवती की मां ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निलौआ निवासी शशी पत्नी टीपू उर्फ जसवंत पुत्र पप्पू दरवाजे पर चारपाई पर बैठा था। तभी पड़ोसी पुत्र की चारपाई पर बैठ गया। बैठने का विरोध करने पर आरोपित ने पुत्र की पिटाई कर दी। जब वह जान बचाकर घर के अंदर की ओर बढ़ा तो आरोपित ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर पिटाई कर उसे पकड़ ले गए। जान से मारने की नियत से पोल से बांधकर फिर पीटा। पुत्री नन्ही बिटिया ने जब घटना का वीडियो बनाया तो आरोपित ने उसकी भी पिटाई कर दी। यूपी 112 प़ुलिस ने मौके पर आकर जांच की, लेकिन पुलिस ने उसके पुत्र व पुत्री के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..                                      REPORTED BY:- VARUN DUBEY