आगामी चुनाव को देखते हुए “सुगबुगाहटें” हुई “तेज”…

UP Special News

अयोध्या (जनमत):-  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या के प्रति लगाव और अयोध्या में लगातार होने वाले उनके दौरे को लेकर इससे यह संकेत मिला है, कि शायद अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2022 में सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों से मिली सूचनाओ के मुताबिक अयोध्या में 2 दर्जन से अधिक दौरे हो चुके है। और उनके द्वारा शुरू की गई अयोध्या के विकास की योजनाएं चुनाव के मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने वाली है। ऐसे में यहां के वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी अगर अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे. तो यह हमारे और अयोध्या वासियों के लिए सौभाग्य की बात होगी।और हम यह सीट मुख्यमंत्री के नाम पर छोड़ देंगे।

अयोध्या विधानसभा से वर्तमान भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया, कि अगर मुख्यमंत्री जी अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो यह अयोध्या की जनता के लिए गर्व की बात होगी.अयोध्या वासियों के लिए सौभाग्य की बात है।संतो महंतों के लिए सौभाग्य की बात है। वैसे भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अयोध्या को लेकर बेहद संवेदनशील है. अयोध्या में दिनों दिन हो रहे विकास कार्य इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है, कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास को लेकर कितना गंभीर है। अगर वह यहां से चुनाव लड़ते हैं तो निश्चित रूप से अयोध्या के विकास को और बल मिलेगा। वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि भले मैं यहां से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से विधायक हूं लेकिन अगर मुख्यमंत्री जी इस सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगे तो हम सभी उनके लिए प्रचार करेंगे और प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की बीजेपी की सरकार बनेगी।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL….                                                                 REPORTED BY:- AZAM KHAN.