विधिक साक्षरता-जागरूकता शिविर का हुआ “आयोजन”…

UP Special News

प्रतापगढ़(जनमत):- प्रतापगढ़ जिले के गौरा विकासखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन एवं सचिव सिविल जज सीनियर डिविजन नीरज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन नीरज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुलभ हो।

इसी के साथ ही मुकदमे बाजी से दोनों पक्षों को सुलह समझौता के माध्यम से न्याय दिलाया जाए। वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता विश्वनाथ त्रिपाठी ने कहा कि कानून की जानकारी होने पर लोग विवादों से बचते हैं। मुकदमों में व्यक्ति का पैसा और समय दोनों बर्बाद होता है। बीडियो गौरा जितेंद्र कुमार ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन दिनेश कुमार मिश्र ने किया। संचालन अनिल पांडे एडवोकेट ने किया।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…