लखनऊ मंडल के रणजीत को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- लखनऊ मंडल के मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के रूप में कार्यरत रणजीत इस लॉकडाउन जैसी विषम स्थिति में रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों का कार्य वितरण कर उन्हें विभिन्न रेलवे सुरक्षा बल पोस्टों एवं स्थानों पर ड्यूटी लगाने एवं मुख्यालय तथा रेलवे बोर्ड से सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त आपने निर्धारित समय में सभी बल कर्मियों से ’’आरोग्य सेतु एप’’ डाउन लोड कराने एवं समय से सभी बल कर्मियों को ’सेफ्टी किट’ उपलब्ध कराया।  इन महत्वपूर्ण कार्यों हेतु रणजीत को  लखनऊ मंडल का ’’कोरोना वारियर्स आफ द  डे’’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Posted By:- Amitabh Chaubey