ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे खूब चले लाठी डंडे

CRIME UP Special News

देवरिया (जनमत):- उत्तर प्रदेश में पुलिस की लापरवाही से  उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए दोनों पक्ष से खूब चले लाठी डंडे जिससे महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो वायरल हो रहा है लेकिन बघौच थाने की पुलिस अभी तक कोई कार्यवाही नही की|

घायल महिला ने बताया कि हमारे जमीन में आरोपी सभी लोग पानी बहा रहे थे और इट रखे थे  जब इट रखने और पानी गिराने से मना किया तो जिससे वह लोग नराज होगये मारपीट करने लगे जिसमे  दोनों पक्ष घायल होगये दोनों पक्ष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है वही पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद थाने में जब तहरीर देने  गयी तो थानेदार ने गाली देकर भगा दिया घायल महिला अभी भी जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है|

Posted By:- Amitabh Chaubey                                       Reported By:- Lal Babu