इथेनॉल प्लांट में गिरने से एक मजदूर की मौत, 5 मजदूर घायल

UP Special News

सीतापुर (जनमत ) :- ख़बर उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर से जहाँ डालमिया शुगर मिल जवाहरपुर के अंदर नए बन रहे इथॉनाल प्लांट में बेयर हाउस के नीचे दब कर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम अंकित निवासी मुरादाबाद बताया जा रहा है।

वहीं ,  5 मजदूर घायल होने की पुष्टि हुई है | घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया। मृतक व्यक्ति के शव को एंबुलेंस के माध्यम से ले जाने से रोका गया मजदूरों में भारी आक्रोश व मजदूर संगठन डालमिया चीनी मिल पर धरना देना प्रारंभ कर दिया है |

वहीं भारी पुलिस बल थाना रामकोट से आकर मजदूरों को और संगठन को समझाने की कोशिश कर रहा है,  और  मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है | डालमिया शुगर मिल के अधिकारियों एवं सिक्योरिटी गार्डों के द्वारा मीडिया को गेट के अंदर प्रवेश ना करने देने पर अभद्रता की गई।

Reported By :- Anoop Pandey

Published By :- Vishal Mishra