उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में ऑपरेशन नन्हें फ़रिश्ते का संचालन

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत 21.05.23 को मंडल के लखनऊ एवं वाराणसी जं. स्टेशन पर ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते का संचालन करते हुए इसके तहत निम्न गतिविधियों  को सफलतापूर्वक संचालित किया गया जिनका ब्यौरा निम्नवत है :-

21.05.2023 को वाराणसी जं.(कैंट) ,रेलवे स्टेशन पर ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारियों को गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या 06 पर एस्केलेटर के पास दो लड़कियां  संदिग्धावास्था में खड़ी मिलीं|  सन्देश की पुष्टि हेतु इन लड़कियों को तत्काल अपनी निगरानी में लेते हुए इनसे पूछताछ की गयी तो पहली ने अपना नाम रोमिल (काल्पनिक नाम), उम्र 16 वर्ष, निवासी रांची जिला, रांची झारखंड एवं दूसरी ने अपना नाम  रज़िया (काल्पनिक नाम) ,उम्र 15 वर्ष निवासी, जिला पटना, बिहार बताया|  उक्त दोनों लड़कियों को सही सलामत अग्रिम कार्यवाही हेतु गुड़िया रेलवे चाइल्ड लाइन, वाराणसी की कार्यकर्ता को नियमानुसार सुपुर्द किया गया।

21.05.2023 को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ व रेल मदद से सूचना प्राप्त हुई  कि गाड़ी संख्या 15066 (गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस) के कोच संख्या एस-5 सीट संख्या 75 के यात्री नितिन साहनी ने बताया है कि उक्त कोच मे दो बच्चे छूट गए हैं तथा उन बच्चों की माताजी उन्नाव मे उतर गई है|  इस सूचना पर ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त गाड़ी के चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ के प्लेटफार्म संख्या 3 पर आगमन पर गाड़ी को अटेंड किया गया तथा उक्त दोनों बच्चियां कोच में मिलीं|  इन बच्चियों से जब पूछताछ की गयी तो दोनों बच्चो मे से एक ने अपना नाम नुसरत(काल्पनिक नाम), उम्र 06 वर्ष व अपनी बहन का नाम अनीसा (काल्पनिक नाम) , उम्र 01 वर्ष, निवासी अवध विहार कालोनी, तीन नंबर बगिया, कानपुर रोड लखनऊ बताया तथा अपनी माता का नाम भी बताया ।इन दोनों बच्चियों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लखनऊ मेन पर लाकर सकुशल चाइल्ड लाइन एहसास लखनऊ पर कार्यरत टीम मेम्बर के सुपुर्द किया गया।

Posted By:- Amitabh Chaubey