भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे:- पुष्पराज जैन

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- पीयूष जैन के बहाने सरकार समाजवादी पार्टी के एमएलसी और अखिलेश यादव के सबसे करीबी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन पर दबाव बनाना चाह रही है। आप को बतादे कि पम्पी जैन को अखिलेश का खचांजी और पीयूष जैन का करीबी माना जाता है। अखिलेश के कई करीबियों परजीएसटी का छापा डालकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। उसी कड़ी से पीयूष जैन के यहां हुई कार्रवाई का जोड़कर देखा जा रहा है। पीयूष जैन की तरह पम्पी जैन का भी बड़ा कारोबार है।

कानपुर और कन्नौज में जहां पीयूष जैन का घर हैं, वहीं पम्पी जैन का भी घर हैं। किस कि वजह से पम्पी जैन भी चर्चा के घेरे में आ गए हैं। पम्पी अखिलेश यादव के सबसे विश्वास पात्र लोगों में शामिल है। जिस तरह से अडानी को भाजपा से जोड़कर देखा जाता है, उसी तरह से पम्पी को सपा से जोड़ा जाता है। कहा तो ये भी जाता है कि पम्पी जैन ही वह बड़े कारोबारी हैं, जिन्होंने अपने संपर्कों के बल पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए गुजरात में इन्वेस्टर्स मीट कराई थी।

उसके बाद से राजनीतिक गलियारे में उनकी धमक और भी बढ़ गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीयूष जैन के यहां कार्रवाई के पीछे सत्ताधारी पार्टी के एक सांसद और एक बड़े कारोबारी का हाथ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इन दोनों की पीयूष जैन और पम्पी जैन से पुरानी कारोबारी टशन है। वही पम्पी जैन का कहना है कि उनका पीयूष जैन से कोई लेना देना नहीं है। बिना वजह मेरे कारोबारी ठिकानों को पीयूष जैन का बताया जा रहा है। मेरा मुंबई में एक्सपोर्ट का कारोबार है।

यहां पर पीयूष का कुछ नहीं है। उनका सिर्फ कन्नौज और कानपुर में ही कारोबार सीमित है। जिस कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप के बारे में कहा जा रहा है, वह पीयूष का नहीं मेरा है। जैन होने की वजह से मुझे पीयूष का करीबी बताकर निशाने पर लिया जा रहा है। भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey