लोकतंत्र पर भाजपा का हमला बर्दाश्त नहीं करेगी जनता:- अखिलेश

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी दलों का एक दूसरे नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है और अलग अलग बायाँ देखने को मिल रहें हैं| इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2022 का यह चुनाव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मान सम्मान का चुनाव है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। इस बार के चुनाव में भाजपा का सफाया जनता करेगी है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को समस्याओं में उलझा दिया है।

भाजपा राज में किसानों को गाड़ी के निचे कुचल कर मार दिया गया। नौजवानों पर लाठियां बरसाईं और नौकरी रोजगार छीना गया है। किसानों को धोखा दिया गया। भाजपा सरकार कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन तक नहीं दे पाई। कोरोना काल में दवा और बेड की व्यवस्था नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि पार्टी के  कार्यकर्ता जनता को अवगत कराएं कि भाजपा झूठ का प्रचार कर रही है। वह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

इसलिए इस चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है। भाजपा सबसे ज्यादा झूठी पार्टी है।  भाजपा लोकतंत्र पर हमला कर रही है, लेकिन अब जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश से भाजपा की विदाई होगी और जनता सपा की सरकार बनाएगी। 10 मार्च को लोकतंत्र के पक्ष में परिणाम आएगा।

Posted By:- Amitabh Chaubey